नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, 2 ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। ये सभी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए। मृतकों के नाम राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21), जयपाल सिंह लोधी (30), और नीरज सिंह लोधी (25) बताए गए हैं। सभी जबलपुर के पावला रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, सभी दोस्त हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। एएसपी संधि भूरिया ने बताया कि आकाश सिंह लोधी (24) का ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत गंभीर है। एसपी डॉक्टर ऋषिकेश मीणा ने बताया कि हाईवा घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर जंगल में मिला है। चालक छोड़कर फरार हो गया। वाहन मालिक की जानकारी लेकर तलाश की जा रही है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सड़क से करीब दो फीट की दूरी पर खड़े थे युवक चश्मदीद अरविंद पटेल ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन कुछ ही सेकेंड में सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मारकर निकल गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, तब पता चला। स्थानीय दुकानदार दीपक पटेल बोले कि युवक सड़क से करीब दो फीट की दूरी पर खड़े थे। फोटो खिंचवाते वक्त हाईवा ने रौंद दिया। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार ASP संदीप भूरिया ने कहा- हाईवा ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। सुआतला थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… कार से परिवार को कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत मध्य प्रदेश के गुना में नेशनल हाईवे-46 पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति, पत्नी और उनके बेटे सड़क पर गिर गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भदौरा में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…