नसीराबाद की एक सोसायटी में युवक द्वारा महिलाओं के सामने अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया। इसके बाद सोसायटी की महिलाओं ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात को एक युवक महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। जिस पर काफी संख्या में सोसायटी की महिलाएं एकत्रित हो गई और विरोध किया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। मामले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने आरोप लगाया कि युवक आए दिन महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील हरकत करता है। पूर्व में भी युवक के खिलाफ गलत हरकत करने की शिकायत दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने युवक को शांतिभग में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) ……. ये खबर भी पढें… सुरक्षा जवान-सुपरवाइजर और ड्रोन पायलट भर्ती कैंप कल से:18 से 26 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानिए- पंचायत समिति में कब कहां लगेंगे कैंप भारत सरकार के प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसीज रेगुलेशन एक्ट (पसारा) एक्ट अधिनियम 2005 के तहत जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा की ओर से 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर, 20 ड्रोन पायलट के लिए भर्ती कैम्प होंगे। इसकी शुरुआत कल से 15 जुलाई से होगी। इसमें हर महीने 18 से 26 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। (पूरी खबर पढ़ें)