नसीराबाद में साढ़े पंद्रह किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है। जो मंगलवार सुबह कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी पंकज मांझू ने बताया- मंगलवार तड़के गश्त के दौरान कोटा मार्ग स्थित ईदगाह के आगे करीब सवा तीन बजे कोटा चौराहे की ओर से एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। कार को रुकवाकर कार ड्राइवर से पूछताछ की तो वो घबरा गया। हड़बड़ा कर संदिग्ध हरकते करने लगा। कार चालक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने शंका के आधार पर कार की जांच की तो कार की डिक्की में एक सफेद रंग का कपड़े का बड़ा बैग रखा हुआ मिला। पुलिस टीम ने बैग को खोलकर जांच की तो बैग में डोडा भरा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने कार ड्राइवर ग्राम अलाय, नागौर निवासी हुकमाराम पुत्र किस्तूराराम जाट को गिरफ्तार कर बैग में भरे 15.420 किलो डोडे को जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अवैध डोडा चित्तौड़गढ़ से लाना बताया। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक हुकमाराम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच नसीराबाद सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु के सुपुर्द कर दी। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) ………. पढें ये खबर भी…. एसआई भर्ती परीक्षा-2025, मॉडल पेपर जारी:RPSC ने वेबसाइट पर किए अपलोड; 5 व 6 को दो-दो पारियों में हुए थे एग्जाम राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 के मॉडल पेपर देर रात आयोग की वेबसाइट जारी कर दिए गए है। पूरी खबर पढें