राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर की पॉश कॉलोनी सुखाड़ियानगर में सोमवार सुबह 11 बजे चोरी हो गई। मकान मालिक मार्बल बिजनेसमैन गोविंद पालीवाल परिवार के साथ एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए शहर से बाहर गए थे। सोमवार रात लौटे तो चोरी का पता चला। उन्होंने श्रीनाथजी थाना पुलिस को सूचना दी। पीड़ित बिजनेसमैन गोविंद पालीवाल ने बताया- हम एक शादी का कार्यक्रम अटैंड करने के लिए दो-तीन दिन के लिए इंदौर (मध्यप्रदेश) गए थे। उन्होंने बताया- सोमवार रात घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गए तो मकान के ताले टूटे मिले। हर कमरे की अलमारियां टूटी हुई थी। हर कमरे में बिखरा पड़ा था सामान हर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर में ज्वैलरी और कैश था। चोर सोने-चांदी के गहने ले गए। वारदात की सूचना श्रीनाथजी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाया। मुआयना किया। सबूत जुटाए। चोर क्या ले गए हैं इसका अभी आइडिया नहीं है। अभी मैंने चेक नहीं किया। बाकी सभी अलमारियों से सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर गए हैं। CCTV में दिखे 2 चोर पालीवाल ने बताया- सीसीटीवी चेक किए तो उसमें दो चोर नजर आए। चोर सोमवार सुबह लगभग 11.24 बजे घर में घुसे और 11.49 बजे घर से निकल गए। 25 मिनट में उन्होंने पूरे घर को खंगाला, ताले तोड़े, लॉकर तोड़े और चोरी करके चले गए। सीसीटीवी में पहले एक चोर निकलता दिखा। वह खाली हाथ था। इसके बाद दूसरा चोर निकला जिसके हाथ में थैला था। दोनों लगभग टहलते हुए घर से निकले। पुलिस पर सवाल नाथद्वारा की पॉश कॉलोनी सुखाड़ियानगर में दिन-दहाड़े बदमाश एक मकान में घुसे और चोरी करके टहलते हुए चले गए। इससे पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं। चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए। मामले को लेकर थाना इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रयोग करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।