तमिलनाडु के रामेश्वरम में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में नवकुंडात्मक शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन हुआ । महायज्ञ की शुरुआत रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग से हुई है। महायज्ञ में स्वामी बालकानंद गिरी महाराज (पीठाधीश्वर, आश्रम हरभांवता), यज्ञाचार्य संजय महाराज (दमन द्वीप), संत राजू गिरी जी महाराज, राघवानंद गिरी और शिवप्रकाशानंद गिरी सहित कई संत उपस्थित हैं। श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के घाटा नैनवाडी के महामंत्री पवन कुमार पोसवाल, कोषाध्यक्ष हनुमान सराधना शामिल हैं। इस अवसर पर भामाशाह रामाशंकर पोसवाल, युवा फाउंडेशन के चैयरमेन भगवान सिंह चांदनोली, श्रवण चेलरवाल, किशन कोली, शिवनारायण खुशीराम लांगडी भी उपस्थित थे। महामंडलेश्वर श्री बालकानंद जी महाराज की उपस्थिति में भक्तों ने रामेश्वरम मंदिर स्थित 21 पवित्र कुंडों में स्नान किया। साधकों के द्वारा नवकुंडात्मक शिवशक्ति महायज्ञ में साधु-संतों और महाराजाओं को भोजन प्रसादी भी अर्पित की गई, अद्वैत आश्रम हरभांवता के पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंदगिरी महाराज 8 जुलाई को अपने भक्तों के साथ रामेश्वरम पहुंचे थे। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद वे 13 जुलाई को अद्वैत आश्रम लोटेंगे।