बूंदी के दबलाना क्षेत्र स्थित सुविवेकमति धाम पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नवग्रह तीर्थ पार्श्वगिरी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन जन्म कल्याणक महा महोत्सव, अभिषेक और हवन कार्यक्रम संपन्न हुए। इस दौरान भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। जन्म कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुईं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाडा और दबलाना मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर ने भाग लिया। अभिषेक से पहले समाज के लोगों ने पूरी अयोध्या नगरी में भव्य जुलूस निकाला। दोपहर में जन्म कल्याण की पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ ही भगवान को पन्ना जुलाने का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। यह महोत्सव आचार्य ज्ञान भूषण जी महाराज के आशीर्वाद और आर्यिका सुविवेक मती माताजी की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को बालाचार्य निपुणनंदी महाराज का मंगल सानिध्य प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर देवलाल गंगवाल, शैलेंद्र मारवाड़ा, बाबूलाल बरमूडा, कन्हैयालाल अग्रवाल, ज्ञानजी अग्रवाल, इंद्र कुमार जैन, बिरधीलाल छाबड़ा, कमल सांवतगढ, राजेश जैन, अशोक सावला, दिनेश जैन, टीकम जैन, लोकेश किराड़, अंकुर राठौर, शिव शंकर शर्मा, भंवरलाल जांगिड़ सहित कई समाजबंधु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि शनिवार को तप कल्याणक से जुड़ी धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जाएंगी।