कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सेना के जवान की सोमवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। पावटा क्षेत्र के गांव लाड़ा का बास निवासी नायब सूबेदार बनवारी लाल खोजा (47) यूपी में मेरठ कैंट में तैनात थे। मंगलवार को उनकी पार्थिव देह घर पहुंची। पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के वक्त पत्नी संतरा देवी और बेटी दीपा बिलख पड़ीं। बेटा निशु भी फूट-फूट कर रोने लगा। दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले सुबह 8 बजे पावटा के राजकीय उप जिला अस्पताल से गांव लाड़ा का बास तक 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बनवारी लाल को श्रद्धांजलि दी। पहले देखिए, ये 3 PHOTOS… पत्नी से कहा था- जल्द छुट्टी लेकर घर आऊंगा परिजनों ने बताया कि बनवारी लाल की शनिवार को पत्नी संतरा देवी से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने जल्द ही चार-पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी। उन्होंने घर की कुशलक्षेम पूछने के साथ बाजरे की फसल और क्षेत्र में हो रही बारिश की भी जानकारी ली थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह परिवार से उनकी आखिरी बातचीत साबित होगी। नाश्ते के लिए नहीं पहुंचे, कमरे में मिले बेहोश जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को सुबह जब बनवारी लाल नाश्ते के लिए नहीं पहुंचे तो साथियों ने उनके कमरे में जाकर देखा। वे बेहोश मिले। उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पार्थिव देह सोमवार देर रात मेरठ से पावटा के राजकीय उप जिला अस्पताल लाई गई। दो महीने पहले की थी बेटी की शादी बनवारी लाल साल 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके दो बच्चे हैं। करीब 2 महीने पहले बेटी दीपा की शादी की थी। बेटा निशु पढ़ाई कर रहा है। वह आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) में जाना चाहता है। अब देखें, अन्य तस्वीरें… … यह खबर भी पढ़ें… एयरफोर्स जवान की हार्टअटैक से मौत:पत्नी ने सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी, 6 महीने की बेटी ने दी मुखाग्नि; आज घर आने वाले थे कोटपूतली-बहरोड़ जिले के एयरफोर्स के जवान की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोलाहेड़ा गांव निवासी हवलदार विक्रम पायला (27) गुजरात के गांधीनगर में तैनात थे। (पूरी खबर पढ़ें)