प्रतापगढ़ में सुहागपुरा पुलिस और डीएसटी ने नायाखेड़ी गांव में कार्रवाई की। टीम ने 41 किलो 340 ग्राम गांजे के पौधे जब्त किए। पुलिस ने मौके से रामलाल मीणा (39) को गिरफ्तार किया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शक होने पर पुलिस ने खेत में की तलाश यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर हुई। सुहागपुरा थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी गिरीराज की टीम गश्त कर रही थी। नायाखेड़ी में मक्के की सूखी फसल के बीच हरे पौधे दिखे। पुलिस को गांजे का शक हुआ। खेत में पहुंचने पर पौधों से तेज गंध आ रही थी। वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर जाने लगा, जिसे टीम ने रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामलाल मीणा बताया। पुलिस ने गांजे के पौधों को जड़ सहित उखाड़कर तौला। कुल वजन 41 किलो 340 ग्राम निकला। पुलिस ने पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।