बालोतरा जिले के धोरीमन्ना थाना पुलिस ने ऑपरेशन विषदमन के तहत 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले 5 साल से फरार था। पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे उसके घर से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस को सूचना दे दी गई है। स्पेशल अभियान में की गई कार्रवाई एसपी रमेश आईपीएस ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन विषदमन चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह और डीएसपी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पांच साल से फरार था आरोपी गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार पुत्र राजूराम निवासी गडरा नेडी नाडी थाना धोरीमन्ना पिछले करीब 5 साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही थी। चित्तौड़गढ़ में दर्ज है केस आरोपी के खिलाफ 10 नवंबर 2020 को चित्तौड़गढ़ जिले के सादड़ी थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा आरजीटी और धोरीमन्ना थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। संबंधित पुलिस को दी गई सूचना आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद धोरीमन्ना पुलिस ने सादड़ी थाना पुलिस को सूचना दे दी है। अब आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।