राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा शहर के 10 परीक्षा सेंटर पर NEET परीक्षा हुई। परीक्षा में 95.83% परीक्षार्थियों की उपस्थिति रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 3240 परीक्षार्थी में से 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों का कहना है कि पीजिक्स के प्रश्नों को छोड़कर अन्य सवाल ज्यादा कठिन नहीं आए। निवाई के अभिषेक शर्मा पुत्र अनिल शर्मा और विकास शर्मा ने बताया कि पीजिक्स के क्यूशन हार्ड लगे, बाकी सब ठीक था। इस बीच परीक्षा सेंटर्स में प्रवेश से पहले और परीक्षा संपन्न होने के बाद काफी भीड़ रही। कई जगह जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस को कड़ी मशक्कत कर परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य स्थान के लिए सकुशल रवाना किया गया। बस स्टैंड पर भी शाम को काफी भीड़ रही। रोडवेज प्रबंधन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी, इसलिए स्टूडेंट्स को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। एक एक करके सभी को देर शाम तक घर भेजा गया। परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर प्रतिबंध की पालना के लिए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। परीक्षार्थियों की प्रवेश से पूर्व केंद्र के दरवाजे पर और भीतर जांच करके ही एग्जाम रूम तक प्रवेश दिए गए। महिला अभ्यर्थियों के कानों से कुंडल, नाक से नाथ, चूडियां, गले की चेन आदि बाहर ही उतरवा दी गई। सभी परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक जांच करने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सतर्कता दल तैनात रहे। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, पानी के कैंपर, प्राइमरी मेडिकल व्यवस्था भी की गई थी।