अजमेर में रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की नीट यूजी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। कई सेंटर्स पर एंट्री के दौरान गर्ल्स स्टूडेंट्स से स्टॉल उतवाए गए। परीक्षा में जाने से पहले अभ्यर्थियों के हाथों में पहने हुए धागों को काटा गया और पेंट-शर्ट पर लगे मेटल के बटन भी हटाए गए। नीट परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए जेएलएन मेडिकल कॉलेज के करीब 2 हजार एमबीबीएस स्टूडेंट, इंटर्न और रेजिडेंट पर निगरानी रखी गई। अजमेर जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर 4024, जबकि किशनगढ़ में 2622 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर पेन तक नहीं ले जाने दिया। परीक्षा सेंटरों पर ही पेन का इंतजाम किया गया है। परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स के साथ अभिभावक भी आए, जिससे परीक्षा केंद्र पर भारी भीड़ देखने को मिली। अभ्यर्थियों को फोटो और आधार कार्ड अंदर ले जाने दिया गया, जबकि पेन भी अंदर ही मिला। अंदर घुसते ही पहले प्रवेश पत्र, फोटो और आधार कार्ड देखा गया। उसके बाद बायोमेट्रिक्स करने के बाद प्रवेश मिला। सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में दिया गया प्रवेश एग्जाम सेंटर्स पर सुबह 11 बजे से प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था, जो दोपहर 1:30 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू हो गई, जो शाम 5 बजे तक चली। बिजली और मौसम को लेकर विशेष तैयारी मौसम विभाग द्वारा लू और आंधी की चेतावनी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक सेंटर पर जनरेटर लगाए गए हैं, ताकि पंखे और लाइट की व्यवस्था सुचारू बनी रहे। गर्मी बचाव के लिए टेंट भी लगाए गए। दोपहर तीन बजे तक कैंपस में रहेंगे MBBS स्टूडेंट, इंटर्न और रेजिडेंट मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस स्टूडेंट, इंटर्न और रेजिडेंट को रविवार सुबह 11 बजे तक कैंपस में बुला लिया। साथ ही तय स्थान या वार्ड से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। दोपहर 3 बजे से पहले बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक रही। सभी की बायोमेट्रिक और ऑफलाइन हाजिरी भी ली गई है। मेडिकल कॉलेज में बैठने के लिए अंबेडकर सभागार, सेमिनार हॉल, थियेटर, वार्ड और लैब रिजर्व किए गए है। रेजिडेंट डॉक्टरों की रविवार को वार्ड में ड्यूटी लगाई गई । सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी चलेगी, इसके बाद रेजिडेंट सीधे वार्ड में रिपोर्ट करेंगे। सभी की लोकेशन और ड्यूटी की जानकारी फोटो के साथ ग्रुप में शेयर की गई। …….. पढें ये खबर भी… अजमेर में मकान ढहने से नीचे दबी पत्नी की मौत:पति चोटिल, तेज अंधड़ से गिरे 4 मकान, तीन खाली पड़े थे; शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन मौन अजमेर में तेज अंधड़ के बीच बड़ा हादसा हो गया, जहां जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला सोनू(35) की मौत हो गई, जबकि उसका पति दीपक(40) चोटिल हो गया। लोहागल इलाके में एक साथ चार मकान गिरने से दहशत फैल गई, जिनमें से तीन खाली थे। (पूरी खबर पढ़ें…)