भरतपुर में रविवार को नीट परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4076 अभ्यर्थी परीक्षा दी। सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों की सेंटर में एंट्री शुरू हो गई है, जो दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक जारी रही। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे खत्म हुई। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी ADM सिटी घनश्याम शर्मा को बनाया गया। जबकि पुलिस नोडल अधिकारी एडिशनल एसपी धर्मेंद्र कुमार यादव को बनाया गया। सेंटर में एंट्री से पहले पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग और HHMD के जरिए जांच की गई। इसके बाद NTA द्वारा नियुक्त एजेंसी ने दूसरी बार जांच की, ताकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का पता लगाया जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। धूप से बचाव के इंतजाम: सेंटर गेट पर टेंट, मेटल की चीजें उतरवाईं एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों की गहन जांच की गई। जो अभ्यर्थी मेटल की वस्तुएं पहनकर आए, उन्हें उतरवाया गया। तेज धूप को देखते हुए मास्टर अदितेन्द्र स्कूल के गेट पर टेंट लगाया गया। जिससे अभ्यर्थियों को गर्मी से राहत मिल सके। एग्जाम से जुड़ी तस्वीरें …