मेडिकल एंट्रेस एग्जाम नीट यूजी 2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए हैं। दुपट्टा ओढ़कर आने वाले महिला अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। स्टूडेंट्स के हाथों में बंधे कलावा तक कटवा दिए गए। जूते भी सेंटर के बाहर ही उतरवा दिए गए। अभ्यर्थियों को 3 लेयर जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए खास इंतजाम भी किए गए। ऐसे में एक अभ्यर्थी बिना आधार कार्ड के सेंटर पर पहुंच गया। जिसे स्टाफ ने जानकारी का बाद एक बार बाहर निकाल दिया। उसके परिजनों से बात कराने के बाद एंट्री दी गई, इतने में उसकी मां आधार कार्ड लेकर सेंटर प प्रदेश में सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र राजधानी जयपुर में बनाए गए हैं। सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल सेंटर पर पेपर में नकल को रोकने के लिए अभ्यर्थियों के पेन भी बाहर ही रखवा दिए गए। चश्मा पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों के चश्में की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। जयपुर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में स्टूडेंट्स के हाथ में बंधे कलावा को सुरक्षाकर्मियों ने काटा। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। पेरेंट्स बोले- बच्चों के साथ हमने भी संघर्ष किया है अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलवाने के लिए बच्चों के साथ बड़ी संख्या में पेरेंट्स भी परीक्षा सेंटर पहुंचे। जयुपर के शाहपुरा पिपलोद की रहने वाली कृपा देवी शर्मा अपने बेटे मनीष कुमार शर्मा को नीट दिलवाने जयपुर के गंगापोल स्थित सेंटर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बेटे के साथ हमने भी इस परीक्षा के लिए संघर्ष किया है। मेरे पति पूजा पाठ कराते हैं। उन्होंने कहा हम सामान्य परिवार से आते हैं। नीट की पढ़ाई में काफी खर्च आता है। भगवान से गुजारिश है कि बच्चे का नीट के लिए सलेक्शन हो जाए। सांगानेर की रहने वाली दीपिका वर्मा अपनी बेटी नेहा कुमारी को परीक्षा दिलवाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया- नेहा के पिता फोटो स्टूडियो चलाते हैं। उनका सपना है कि उनकी बेटी डॉक्टर बन के समाज की सेवा करे। नेहा का यह पहला मौका है। उसने इस परीक्षा के लिए काफी तैयारी की है। जयपुर- गर्मी से बचाव का इंतजाम नहीं होने से पेरेंट्स में गुस्सा जयपुर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापोल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर गर्मी में अभ्यर्थियों के पेरेंट्स की नाराजगी भी नजर आई। उन्होंने केंद्र के बाहर अवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कहा- केंद्र के बाहर धूप से बचाव की व्यवस्था नहीं की गई है। एक छोटी गली में परीक्षा केंद्र बनाने से सभी को परेशानी हो रही है। यहां जाम की स्थिति बनती है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भी जाम के चलते परेशान होना पड़ रहा है। गेट बंद होने से 5 मिनट पहले आवाज लगाकर अभ्यर्थियों को बुलाया दोपहर के डेढ़ बजते ही जयपुर के सुभाष चंद्र बोस स्कूल का गेट बंद कर दिया गया। एग्जाम सेंटर बंद होने से 5 मिनट पहले आवाज लगाकर सभी को सूचना दी गई। अंतिम क्षण में वीकेआई निवासी खुशी कंवर दौड़कर परीक्षा सेंटर पहुंची।