सीकर में NEET-2026 एग्जाम के दौरान एक स्टूडेंट अचानक बेहोश हो गया। शहर के राधाकृष्णन मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के एग्जाम सेंटर पर हनुमानगढ़ निवासी छात्र सौरभ को परीक्षा देते समय अचानक चक्कर आया और वो गिर पड़ा। एग्जाम सेंटर स्टाफ ने 108 एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल भिजवाया। NEET परीक्षा रविवार को राजस्थान सहित देशभर में हुई। सीकर जिले के 102 परीक्षा केंद्रों पर कुल 29979 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 29 हजार 600 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी। एग्जाम देकर निकले स्टूडेंट आयुष ने बताया- आज का पेपर काफी मॉडरेट लेवल का था। फिजिक्स के ज्यादातर क्वेश्चन थ्योरिकल पोर्शन के थे और केमिस्ट्री के क्वेश्चन थोड़े टफ थे। कुल मिलाकर पेपर मिला-जुला था। वहीं स्टूडेंट अंजलि बिश्नोई ने बताया- पेपर में केमिस्ट्री का पोर्शन थोड़ा हार्ड रहा। जबकि फिजिक्स और बायो के क्वेश्चन पहले की तुलना में थोड़े इजी थे। आज का पेपर टफ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुल मिलाकर अच्छा पेपर था। मेहनत करने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी संभावनाएं हैं। वहीं इससे पहले वहीं सीकर में स्टूडेंट्स को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई। स्टूडेंट्स के हाथों के डोरे और पेंट, शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर पर लगे मेटल के बटनों को भी काट दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पजामे और पेंट के नाड़े और चेन भी निकलवा दिए गए। एग्जाम लिखने के लिए पेन भी परीक्षा केंद्र के अंदर ही दिया गया, बाहर से पेन ले जाने की अनुमति नहीं थी। एग्जाम सेंटर्स के बाहर अभिभावकों और परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। NEET-2026 एग्जाम से जुड़ी PHOTOS… NEET परीक्षा के दौरान छात्र बेहोश, 5 मिनट में पहुंची 108 एंबुलेंस सीकर में NEET परीक्षा के दौरान शहर के राधाकृष्णन मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के एग्जाम सेंटर पर एक छात्र अचानक बेहोश हो गया। हनुमानगढ़ निवासी छात्र सौरभ को परीक्षा देते समय अचानक चक्कर आया और वो गिर पड़ा। एग्जाम सेंटर स्टाफ ने तुरंत 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सुनील बिश्नोई को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मात्र 5 मिनट में स्टाफ मुकेश और सरदार सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को प्राथमिक इलाज दिया और एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीकर में 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए सीकर में NEET एग्जाम के लिए 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें 29,979 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। सीकर के श्रीकल्याण गवर्नमेंट स्कूल सेंटर पर स्टूडेंट्स की लाइनें नजर आईं। एग्जाम सेंटर पर सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू हो गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को केवल फोटो और आधार कार्ड अंदर ले जाने दिया गया। अंदर घुसते ही सबसे पहले प्रवेश पत्र, फोटो और आधार कार्ड का मिलान किया गया। इसके बाद स्टूडेंट्स की मेटल डिटेक्टर से जांच हुई और बायोमेट्रिक्स वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें प्रवेश मिला। एग्जाम के कारण शहर के पिपराली रोड और फतेहपुर रोड पर ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे। बिजली, पानी और मौसम को लेकर विशेष व्यवस्था एग्जाम के नोडल इंचार्ज ADM रतन कुमार स्वामी ने बताया- लू और आंधी की चेतावनी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए। बिजली सप्लाई के लिए हर सेंटर पर जनरेटर लगाए गए, ताकि पंखे और लाइट की व्यवस्था बनी रहे। अधिकांश केंद्रों पर पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई। एक दिन पहले सीकर जिले में आंधी-अंधड़ का मौसम था, इसलिए हर सेंटर पर बिजली के लिए जनरेटर, पानी के लिए कैंपर और गर्मी से बचाव के लिए छाया की उचित व्यवस्था की गई। कड़ी निगरानी और प्रशासन की तैनाती सीकर जिले में मुख्य रूप से गवर्नमेंट कॉलेज और गवर्नमेंट स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान नकल पर रोक के लिए 6 सिटी कॉर्डिनेटर, फ्लाइंग स्क्वॉयड, ऑब्जर्वर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जिनमें RAS और RPS अधिकारियों को शामिल किया गया। हर एग्जाम सेंटर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया था। पेरेंट्स बाहर छाया तलाशते रहे शहर में रविवार को भीषण गर्मी‌ के कारण परीक्षार्थी और पेरेंट्स परेशान नजर आए। एग्जाम सेंटर्स के अंदर स्टूडेंट्स पानी‌ की बोतल साथ लेकर गए। वहीं बाहर खड़े‌ पेरेंट्स छाया की तलाश करते नजर आए।