भास्कर संवाददाता | पाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय पर नीट-2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की पारी में हुई। कुल 2011 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1952 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सर्वाधिक अनुपस्थिति पीएमश्री श्री बांगड़ राउमावि केंद्र पर सबसे ज्यादा 21 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। राजकीय बालिका उमावि मिल एरिया केंद्र पर सबसे कम केवल 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। एक सतर्कता दल सक्रिय रहा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 1-1 ड्यूटी मजिस्ट्रेट (कुल 5) तैनात किए गए थे। सभी 5 केंद्रों पर 1-1 पर्यवेक्षक भी लगाए गए थे। मॉडरेट पेपर, एप्लाइड था : आईआईटी दिल्ली से एमटेक डॉ. महिपालसिंह देवड़ा के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में प्रश्न पत्र थोड़ा मॉडरेट(संतुलित) रहा, जोकि अवधारणापरक व एप्लाइड था। ⁠इस बार मैच द फॉलोइंग व मल्टीपल स्टेटमेंट प्रश्नों की संख्या अधिक थी। ⁠अवधारणा आधारित होने के कारण कट ऑफ गत वर्ष की तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकती है। ⁠बायोलॉजी का भाग आसान व फिजिक्स, केमिस्ट्री व ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्न विश्लेषणात्मक ज़्यादा थे।