पेपरलीक पर देशभर में चल रहे आंदोलनों के बीच 2024 NEET-UG के मुख्य आरोपी को क्लीनचिट मिल गई है। CBI ने गुरुवार को बताया कि बिहार पुलिस ने संजीव मुखिया को इस मामले का मुख्य आरोपी बनाया था, लेकिन जांच में उसके खिलाफ प्रश्नपत्र चुराने या लीक करने के सबूत नहीं मिले। संजीव को इस मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन वह अभी जेल में ही रहेगा। उस पर सिपाही बहाली पेपर लीक का भी केस है। CBI ने कहा कि एजेंसी ने इस केस में प्रश्न पत्र की चोरी और उसे बांटने में शामिल हर व्यक्ति की पहचान की। उन कैंडिडेट्स की भी पहचान की जिन्हें, क्वेश्चन पेपर से फायदा हुआ। CBI ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, इसमें 45 लोगों के नाम हैं। बिहार पुलिस ने की थी केस की शुरुआती जांच पेपरलीक पर देशभर में प्रदर्शन, वांगचुक का अनशन सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। CJP ने कहा- सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 20 जून से जारी है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. दरभंगा-कटिहार और बेगूसराय में लाठीचार्ज, ईंट-पत्थर चले:कलेक्ट्रेट ऑफिस के गेट पर चढ़े प्रदर्शनकारी; लखीसराय में मोदी का पुतला फूंका NEET पेपर लीक रोकने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में गुरुवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। दरभंगा, बेगूसराय और कटिहार में DM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। छात्र अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ईंट-पत्थर चलाए गए। वहीं, पटना कॉलेज के पास छात्र फिर सड़कों पर उतरे। अशोक राजपथ पर जाम लगा दिया। पूरी खब पढ़ें…