लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार सुबह नगर निगम की ओर से 'रन फॉर यूनिटी' में सैकड़ों विद्यार्थी और खिलाड़ी दौड़े। नेहरू गार्डन से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक युवा पूरे उत्साह से दौड़े। सबने मिलकर देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया। नगर निगम आयुक्त अंबालाल ने उपस्थित विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शहरवासियों को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इसके बाद नेहरू गार्डन से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का आयोजन किया गया। हाथ में तिरंगा थामे और देशभक्ति के नारों के साथ छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। महापौर सुमनलता अग्रवाल मौजूद रहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल रहीं, जबकि नगर निगम आयुक्त अंबालाल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है। दौड़ के दौरान पूरे मार्ग में युवाओं का जोश देखने लायक था।