भीलवाड़ा | शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से सत्र 2026-29 के लिए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह शास्त्री नगर महेश्वरी भवन में किया गया। प्रचार-प्रसार मंत्री मधु मोदी ने बताया कि दीप प्रज्वलन प्रदेश विधान समिति की संयोजिका प्रीति लोहिया और जिला सचिव निशा काकानी ने किया। संचालन प्रतीक्षा मैलाना ने किया। मंचासीन अतिथियों में संरक्षक राधा न्याति, अंकिता राठी और शांता मंडोवरा का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष मधु समदानी ने नई टीम को सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय रहने का संदेश दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष रेखा धूत, सचिव विनीता तापड़िया, उपाध्यक्ष शोभा मालू और कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी समदानी को दायित्व सौंपे गए। 11 समितियों की संयोजिकाएं गठित की गईं और बोर्ड सदस्यों का सम्मान किया। पुरानी कार्यकारिणी को विदाई दी गई।