प्रतापगढ़ की सालमगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को 5.09 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर पकड़ी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और स्कूटी जब्त की। थानाधिकारी दीपक कुमार ने बताया-रविवार को वे टीम के साथ निनोर तालाब के सामने सड़क पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान निनोर की ओर से एक स्कूटी आती दिखी। पुलिस को देखकर स्कूटी चालक ने तालाब की तरफ जाने वाले रास्ते पर मुड़ने का प्रयास किया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति स्कूटी से कूदकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। मध्यप्रदेश के रहने वाले है दोनों आरोपी पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम कुलदीप और पीछे बैठे व्यक्ति ने दीपक बताया। दोनों मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के कानवन निवासी हैं। भागने का कारण पूछने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तलाशी लेने पर कुलदीप सिंह के पास एक थैली में 5.09 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही स्कूटी को जब्त कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।