नूंह में पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहा था। राजस्थान के सलूम्बर जिले में दर्ज एक पुराने आपराधिक मामले में वह वांछित था और वर्ष 2009 से उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आस मोहम्मद के रूप में हुई है, जो नूंह के सदर थाना क्षेत्र के गांव अलालपुर निवासी है। उसके खिलाफ राजस्थान के सलूम्बर थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज है। पुलिस कई वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी। राजस्थान पुलिस को सौंपा राजस्थान पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अन्य राज्यों से भी सहयोग मांगा था। मिली सूचना के आधार पर नूंह में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है। पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी वर्षों से अलग-अलग स्थानों पर रहकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी में लंबा समय लगा। अब राजस्थान पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां रहा और क्या इस अवधि में उसकी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता रही है। लंबे समय से बाद गिरफ्तारी मानी जा रही महत्वपूर्ण 17 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी को मामले की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संबंधित पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी।