बाड़मेर | फाउंडेशन और जतन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जूनी आटी गांव के नंद घर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ। क्लस्टर सुपरवाइजर संजय बैरवा ने नंद घर का निरीक्षण किया। महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी। रेसिपी के फायदे समझाए। महिलाओं की पोषक तत्व से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। समाधान बताए गए। लाभार्थियों ने अलग-अलग व्यंजन बनाए। हर व्यंजन की जांच हुई। पौष्टिक आहार के लाभ बताए गए। महिलाओं ने दलिये की खीर, दलिया की लापसी, वेजिटेबल खिचड़ी, आलू सूजी पॉकेट, वेजिटेबल राब जैसी रेसिपी घर से बनाकर नंद घर में प्रदर्शनी लगाई। पोषक तत्व विषय पर रंगोली भी बनाई गई। स्क्रीन टाइम कम करने की जानकारी भी दी गई। पोषण पखवाड़ा प्रतियोगिता में कार्यकर्ता सुनीता कुमारी, सहायिका मोरू देवी, आरती बैरवा, चम्पा, गीता, मन्जू, सीमा, कविता ने भाग लिया। जिला समन्वयक मंजू बैरवा ने प्रतियोगियों की रेसिपी का अवलोकन किया। विजेता चम्पा देवी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नंद घर कार्यकर्ता सुनीता कुमारी, सहायिका मोरू, आशा लीला देवी आदि मौजूद रहे।