बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर शुरू हो गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में रविवार दोपहर से ही मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक में यलो अलर्ट है। गुजरात के जूनागढ़ गिरनार वन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आत्मेश्वर महादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए बच्चों समेत 40 लोग बहाव में फंस गए। बारिश के कारण गिरनार पर्वत से गिरने वाले झरने में बाढ़ आ गई। सभी का रेस्क्यू हो गया है। केरलम में पूक्कोट्टुम्पडम में कोट्टाप्पुझा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, पर्यटकों समेत करीब 7 लोगों के बह जाने की आशंका है। यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। महोबा में पानी बढ़ने के बाद 6 डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राजस्थान, गुजरात और पंजाब के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स…