रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही है। इस रेलसेवा में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।