अलवर|गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 14 अप्रैल से 30 जून तक संचालित की जाएगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09523 ओखा से हर मंगलवार को सुबह 10:20 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर होते हुए सुबह 6:18 बजे अलवर पहुंचेगी। यहां से सुबह 6:21 बजे रवाना होकर सुबह 10:35 बजे शकूरबस्ती पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09524 शकूरबस्ती से बुधवार दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान करेगी। अलवर में दोपहर 3: 47 बजे पहुंचेगी। यहां से दोपहर 3:55 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर एक बजे ओखा पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के रास्ते में ओखा, द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्र नगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट व शकूर बस्ती स्टेशन शामिल है।