बिलाड़ा आंचलिक| भावी कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर आश्रम में शरद पूर्णिमा पर रविवार को खीर महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान संत ओम गिरी महाराज ने सवा महीने तक करपात्र तपस्या करने का संकल्प लिया। वे इस अवधि में हाथों से ही भोजन ग्रहण करेंगे। महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बिलाड़ा किन्नर गादीपति लवली बाई शिष्य मंडली के साथ उपस्थित रहीं। आश्रम में दूध, चावल और मेवे की खीर चंद्रमा की रोशनी में रखकर देर रात आरती व भोग के बाद श्रद्धालुओं में वितरित की गई।