झुंझुनूं. नवनियुक्त कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश का सम्मान करते हुए। भास्कर न्यूज | झुंझुनूं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनूं ने शनिवार को कोषाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। स्काउट के सीओ महेश कालावत ने बताया कि वित्तीय कार्यों को सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ओमप्रकाश डिग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व स्काउट के जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने की है। शनिवार को उन्हें पदभार ग्रहण करवाने के बाद माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति स्काउट उमेश रोहिल्ला, सहायक लीडर ट्रेनर विजय गर्वा, अमरचंद, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रामदेव सिंह गढ़वाल, सहायक सचिव रामकिशन सैनी, सुरेंद्र कुमार, रेंजर मनीषा आदि मौजूद थे।