आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (राजकीय आयुर्वेद औषधालय), कुस्तला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर का संचालन वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विजय शंकर बैरवा ने किया। शिविर में पहुंचे कुल 55 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद रोगियों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।