पाली | बांगड़ कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी www.dceapp.rajasthan .gov.in पर लॉगिन कर या ई-मित्र के माध्यम से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की अंतिम समय-सीमा 16 मई 2026 बताई गई है। आवेदन 1 से 15 मई तक होंगे। अंतरिम वरीयता और प्रतीक्षा सूची 20 मई को जारी होगी। दस्तावेज सत्यापन और ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम समय-सीमा 25 मई 2026 रहेगी।