भीलवाड़ा | अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर 12 मई को जिला स्तरीय समारोह होगा। महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन और राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष नारायणलाल माली ने बताया कि समारोह में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह करेंगी। जिला संयोजक सांवरमल सोनी के अनुसार उत्कृष्ट सेवा देने वाले नर्सेज को सम्मानित किया जाएगा।