भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पहाड़ी स्थित मुक्ति देवी एम.डी. उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित किया गया, जहां विधायक नौक्षम चौधरी ने पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने पार्टी के 'राष्ट्र प्रथम', विकास और जनकल्याण के सिद्धांतों पर जोर दिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकारों की योजनाओं और पार्टी की अंत्योदय की विचारधारा को मेवात के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी जगत सिंह, मंडल अध्यक्ष बच्चू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुबीन पहाड़ी, विक्की सरपंच, ताहिर सरपंच, वकील प्रमोद, वकील कुलदीप, वकील आरिफ, जमशेद सरपंच, अमजद सरपंच, भरती सरपंच और साधु सिंह सहसन सहित कई महिलाएं और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। झंडारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे को सलामी दी और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनां दीं। इस दौरान "भारत माता की जय" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारे लगाए गए। विधायक नौक्षम चौधरी ने मेवात क्षेत्र में शिक्षा और विकास के कार्यों को गति देने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।