पाली में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार एक दुकान के बाहर लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में दुकान के आगे लगा टीनशेड टूट गया। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शहर के टैगोर नगर एसीबी ऑफिस के पास हुई। जानकारी के अनुसार- पाली शहर के टैगोर नगर ACB ऑफिस से कुछ आगे टैगोर नगर की मुख्य सड़क पर शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर सड़क किनारे शॉप के आगे लगे लाइट के पोल से टकरा जाती है। हादसे में टीन शेड टूट जाता है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर शॉप संचालक पुलिस को सूचना देते है। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। रात करीब सवा 12 बजे तेज रफ्तार कार दुकान के आगे लगे लाइट के पोल से टकराते नजर आ रही है। उसके बाद कार से एक युवक लंगड़ाते हुए बाहर निकलता है और कुछ देर बाद कार को वहां से ले जाते नजर आ रहे है। दुकान संचालक खुशाल ने कहा कि उनकी दुकान के आगे लगा टीन शेड, पिलर, लाइट का बोर्ड आदि इस हादसे में टूट गया। घटना को लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।