एसओजी आईजी अजयपाल लांबा सोमवार को पाली पहुंचे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत ने माला और साफा पहनाकर लांबा का स्वागत किया। कुम्पावत ने लांबा से जिले की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। युवाओं में बढ़ते नशे पर कहा–एक्शन लेंगे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत ने आईजी एसओजी अजयपाल लांबा से पाली के युवाओं में तेजी से बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के नशे की लत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाए। SOG आईजी लांबा ने नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का भरोसा दिलाया।