पाली शहर के टैगोर नगर स्थित गर्ल्स कॉलेज में 'एक व्यक्ति, एक पेड़' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में करीब 50 पौधे लगाए गए। साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य और पूरे स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर भाग्यवर्धन सिंह चंपावत और मूल सिंह ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव सभ्यता के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि वे बड़े होकर पेड़ बनें और पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में हरियाली बढ़ाने और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।