पाली शहर के रोटरी क्लब भवन में रविवार को देवर्षि नारद जयंती पर विश्व संवाद केंद्र जोधपुर प्रांत की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह 2026 किया गया। इसमें करीब 30 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ माधोसिंह इंदा ने की और मनमोहन पुरोहित और सुरेश माथुर मौजूद रहे। वक्ताओं ने पत्रकारों को सही और तथ्य आधारित खबर लिखने की बात कही। नारद को बताया प्राचीन समय का पत्रकार वक्ताओं ने कहा कि देवर्षि नारद उस समय के पत्रकार थे, जब संचार के साधन नहीं थे। वे अलग-अलग जगह जाकर जानकारी लाते और लोगों तक पहुंचाते थे। उनके लिए हमेशा मानव हित सबसे जरूरी था। पत्रकारों की जिम्मेदारी पर बात वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में पत्रकारों को सोच-समझकर खबर लिखनी चाहिए, क्योंकि इसका असर समाज पर पड़ता है। सोशल मीडिया के दौर में सही और सटीक जानकारी देना जरूरी है। पत्रकार समाज को सच्चाई दिखाने का काम करते हैं। 30 पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम में करीब 30 पत्रकारों को दुपट्टा पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहर के कई लोग भी मौजूद रहे।