पाली के सदर थाना पुलिस ने एमडी सप्लाई करने के आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को रोहट थाना पुलिस ने 48.78 ग्राम एमडी के साथ हर्षवर्धन सिंह उर्फ हन्नी सिंह को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान सप्लायर के रूप में रमेश का नाम सामने आया। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े बैकवर्ड व फॉरवर्ड नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। 48.78 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा था आरोपी एसपी मोनिका सेन ने बताया- मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहट थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर को बाइक सवार हर्षवर्धन सिंह उर्फ हन्नी सिंह पुत्र नरपतसिंह, निवासी सांवलता खुर्द, रोहट के कब्जे से 48.78 ग्राम एमडी बरामद की थी। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में सप्लायर का नाम आया सामने मामले की जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी गई। जांच के दौरान एमडी सप्लाई करने के आरोपी रमेश पुत्र प्रेमराम (23), निवासी बावरला, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस सदर थाना प्रभारी कपूराराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से एमडी की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रहे है। ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड नेटवर्क की जांच की जा रही है।