पाली में बुधवार को शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "स्कूल चलो" अभियान के तहत मदरसा मोमिनान में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम मुस्लिम युवा फाउंडेशन की ओर किया गया। इस कार्यक्रम में 200 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्यक्रम की कॉपियां एवं पुस्तकें बांटी गई। जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष मेहराज अली चुड़ीगर ने बताया- फाउंडेशन लगातार शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आशापुरा नगर में संचालित कोचिंग लाइब्रेरी सेंटर के माध्यम से भी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत भी किया गया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर समाजसेवी अब्दुल शकूर सिलावट, पार्षद शहजाद शेख, अरबाज खान, जहीर मकरानी, मोहम्मद सलीम, फारूख रंगीला, समीर मोयल, फकीर मोहम्मद मुल्तानी चढ़वा सहित मुस्लिम युवा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अतिथियों ने कहा- बच्चों की बेहतर शिक्षा ही समाज की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।