नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से घोषित NEET-UG 2026 के रिजल्ट में पाली जिले के कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। किसी ने रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर सफलता पाई तो किसी ने सेल्फ स्टडी और कोचिंग की मदद से मेडिकल में जगह बनाई। पाली, सुमेरपुर, देसूरी, सोजत रोड और नारलाई के स्टूडेंट्स ने अलग-अलग रैंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया। बच्चों के चयन के बाद परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सेल्समैन का बेटा देवकिशन बनेगा डॉक्टर पाली के नाईयां की ढाल निवासी देवकिशन पंवार पुत्र प्रवीण पंवार का NEET में चयन हुआ है। देवकिशन की ऑल इंडिया रैंक 12270 और ओबीसी कैटेगरी में रैंक 5591 आई है। देवकिशन रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता था। परिवार के लोग उसे घर के कामों से दूर रखते थे ताकि उसकी पढ़ाई में किसी तरह की बाधा नहीं आए। ASI का बेटा बनेगा डॉक्टर पाली शहर सदर थाने में तैनात ASI नवलाराम विश्नोई के बेटे विकास विश्नोई का भी नीट में सलेक्शन हुआ। उनकी ऑल इंडिया रैंक 18091 और जनरल श्रेणी में रैंक 6918 रही। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने पाली की। उसके बाद एक साल कोचिंग कोटा में की। फिर घर पर ही तैयारी की। नारलाई की अर्पिता की ऑल इंडिया रैंक आई 1500 पाली जिले के नारलाई निवासी अर्पिता चौधरी पुत्री पूनाराम चौधरी की ऑल इंडिया रैंक 1500 आई। पिता पंचायत समिति सदस्य है देसूरी में मां आशा चौधरी प्राइवेट टीचर है जयपुर में। पिता 12वीं तक स्कूल चलाते है जयपुर में ऐसे में अर्पिता की पढ़ाई जयपुर में ही हुई। अर्पिता का छोटा भाई अमन चौधरी है जो 11वीं में पढ़ता है। अर्पिता बताया कि रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई करती है। कोटड़ी गांव के मुकेश का भी नीट में सलेक्शन पाली जिले के कोटड़ी गांव देसूरी निवासी मुकेश कुमार गहलोत रामलाल सीरवी की NEET 2026 में ऑल इंडिया रैंक 21347 और ओबीसी में रैंक 10177 आई है। करीब आठ साल पहले उनकी मां का देहांत हो गया था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने डिप्रेशन से उभरते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। जिसके चलते उसका नीट में सलेक्शन हुआ। डॉक्टर का बेटा बनेगा अब डॉक्टर पाली जिले के सुमेरपुर में रहने वाले जतीन शर्मा पुत्र डॉ चंद्रकिशोर शर्मा। जतीन की ऑल इंडिया रैंक 27063 और जनरल श्रैणी में 9931 है। पिता बागोड़ा (जालोर) में डॉक्टर है। एक छोटा भाई भव्य शर्मा है जो पढ़ाई कर रहा है। मां रेखा शर्मा हाऊस वाइफ है। जतीन भी रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई करता था। झलक का भी हुआ सलेक्शन, मिठाई खिला परिवार ने दी बधाई पाली जिले के सोजत रोड की झलक मालवीय पुत्री बंकट मालवीय की ऑल इंडिया रैंक 29533 और ओबीसी वर्ग में 14235 वीं रैंक आई है। उनकी मां अनिता हाऊस वाइफ है। पिता सोजत रोड में प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसके सलेक्शन पर पूरे परिवार ने खुशी मनाई। माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर झलक को परिवार और परिचितों ने बधाई दी।