पाली जिले के खिवाड़ा थाना इलाके के गांव मगरतलाब में खेत में काम करते युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही युवक चिल्लाने लगा। आसपास परिजन काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को संभाला। सांप को देखते ही परिजन ने उसे मार डाला और घायल युवक के साथ ही हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार- मगरतलाब गांव के दिलीप नाथ का बेटा लक्ष्मणनाथ सांप के काटने से बेहोश हो गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उसके परिजन पॉलीथिन की थैली में मरा हुआ सांप भी ले आए और डॉक्टर को दिखाकर बोले कि इस सांप ने काट लिया। महिला को सांड ने उठाकर फेंका पाली के मस्तान बाबा से हैदर कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक और हादसा हो गया। यहां शनिवार की शाम दो सांड आपस में भिड़ रहे थे। इस दौरान गनिया मोहल्ला निवासी 45 साल की सायदा बानो पत्नी मोहम्मद हुसैन उधर से गुजरी। एक सांड सायदा की तरफ दौड़ा और उसे सींगों पर उठाकर पटक दिया। इससे सायदा के सिर में चोट लगी। स्थानीय निवासी जावेद जिलानी उन्हें टैक्सी में डालकर इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज जारी है।