पाली जिले के बाली, देसूरी, पाली और रोहट पंचायत क्षेत्रों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान शाम 6 बजे खत्म हुआ। चारों पंचायत क्षेत्रों में रोहट में सबसे ज्यादा 74.17 प्रतिशत और देसूरी में सबसे कम 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ। बाली में 69.81 प्रतिशत और पाली पंचायत क्षेत्र में 69.81 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, रोहट पंचायत के उमकली गांव के लोगों ने पंच और सरपंच चुनाव का भी बहिष्कार किया। पाली के बोमादड़ा गांव में एक्सीडेंट में घायल युवक पैर में प्लास्टर बंधा होने के बावजूद वोट देने मतदान केंद्र पहुंचा। इसी तरह एक बुजुर्ग महिला भी मतदान करने आई। परिजनों ने उसे सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। रोहट और बाली के भंदर गांव में लोगों ने फर्जी मतदान की शिकायत की। भंदर में इसको लेकर हंगामा भी हुआ। वहीं, काला पीपल की ढाणी में एक महिला ने दूसरी महिला पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। दो सरपंच और 564 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित पाली पंचायत क्षेत्र के भांवरी से रीना कुमारी और देसूरी पंचायत क्षेत्र के मगरतलाव से हमेराराम निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। इसके साथ ही 564 वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्यमंत्री देवासी ने परिवार के साथ किया मतदान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बाली विधानसभा क्षेत्र के मुंडारा में परिवार के साथ मतदान किया। रोहट के मतदान केंद्र पर कलेक्टर ने ड्यूटी दे रहे स्काउट स्टूडेंट और रोहट निवासी महिपाल से बातचीत की। उन्होंने महिपाल से हालचाल पूछा और यह भी जाना कि उसने पानी पीया या नाश्ता किया है। कलेक्टर ने उसे पेन भी गिफ्ट किया। मतदान का अब तक का प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें… …