पाली में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद दो गाड़ियों से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र के मंडिया बाइपास पर रविवार रात करीब 9 बजे हुआ। सदर थाने के ASI भंवर सिंह वाडिया ने बताया- स्विफ्ट कार सवार सभी युवक घूमने निकले थे। पाली में ओम बन्ना के दर्शन करने के बाद जोधपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान पाली शहर में बाइपास पर कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क के दूसरी तरफ चली गई। जहां उसकी टक्कर इनोवा और एक अन्य वाहन से हो गई। इनोवा में एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई। वह हादसे के बाद मौके से चला गया। स्विफ्ट कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। इसमें फंसे पांच दोस्तों को मौके पर पहुंचे लोगों ने बाहर निकाला और पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… दो ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा बांगड़ हॉस्पिटल में जैसलमेर के जसंवतपुरा (साकदड़ा) निवासी मानवेंद्र सिंह (20) पुत्र जगपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बालोतरा के कोरणा (मंडली) निवासी लोकेंद्र सिंह (20) पुत्र हुकम सिंह और जोधपुर के सांगरिया फाटा निवासी पवन (19) पुत्र अम्बालाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान लोकेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं भोपाल सिंह और महावीर सिंह को बांगड़ हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ASI भंवर सिंह वाडिया ने बताया- स्विफ्ट कार को भोपाल सिंह चला रहा था। शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। ममेरे भाई थे मृतक परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक कजिन (ममेरे भाई) थे। मानवेंद्र, लोकेंद्र की बुआ का बेटा था। दोनों ग्रेजुएशन में पढ़ रहे थे। दोनों के पिता किसान हैं। मानवेंद्र का बड़ा भाई हितेंद्र दिव्यांग है और पढ़ाई कर रहा है। लोकेंद्र का बड़ा भाई नरेंद्र भी अभी पढ़ाई कर रहा है। … एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़ें… उदयपुर में तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर, 3 की मौत:दो के हाथ-पैर टूटे, एक का सिर फटा; सभी उछलकर दूर जा गिरे थे उदयपुर में देर रात दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर घायल हो गया। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)