पाली में समग्र शिक्षा को लेकर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण वर्कशॉप बुधवार को शहर के एक निजी होटल में हुई। इसका उद्देश्य विभिन्न मॉड्यूल, प्रबंध पोर्टल, यू-डाइस, एसएमसी, वार्षिक कार्ययोजना और बजट 2026-27 की अनुमोदित गतिविधियों में समय पर व्यय तय करना रहा। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया- वर्कशॉप में समग्र शिक्षा से संबंधित विभिन्न पोर्टल एवं मॉड्यूल में आवश्यक प्रविष्टियां करने, वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध व्यय सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। सहायक परियोजना समन्वयक शक्ति सिंह तंवर ने बताया- राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर से उपनिदेशक (योजना शाखा) सुभाष कुमार सांखला, सहायक निदेशक (सीएसआर) संजय शर्मा, एमआईएस (योजना शाखा) नितेश त्रिपाठी तथा सलाहकार, लेखा शाखा मनोज कुमार सैनी ने पाली, जालोर एवं सिरोही के समग्र शिक्षा जिला कार्यालयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों तथा ब्लॉक स्तर के संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रक्रियाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में सहायक परियोजना समन्वयक शक्ति सिंह तंवर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कल्याण सिंह टेवाली, लक्ष्मण कुमावत, ओम प्रकाश कुमावत, राजेंद्र सिंह, हरीश बावल, लेखाकार आदित्य सिंह सोनिगरा, लेखा शाखा से मूल सिंह राजपुरोहित, एमआईएस खुर्शीद मोहम्मद, महेश कला, जेईएन जयनारायण मूथा सहित समग्र शिक्षा के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।