श्री सरगरा वेलफेयर सोसायटी ऑफ ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉईज पाली के तत्वावधान में 12 अप्रैल रविवार को शहर के नाकोड़ा फूड विला में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवगठित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल पंवार के सान्निध्य में हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव बंशीलाल गहलोत, सचिव अमृतलाल पवार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। देश-प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन के दौरान समाज की एकजुटता को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और विकास की नई दिशा तय करने को लेकर विशेष मंथन किया गया। बैठक में शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि हमें हमारे बच्चों को उच्च शिक्षित करना चाहिए। ताकि वे अच्छे और सभ्य नागरिक बन सके और शिक्षा के जरिए अच्छा मुकाम हासिल कर सके। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान आयोजन समिति के गोवर्धनलाल, कन्हैयालाल चौहान, धनराज चौहान, संजय कुमार सहित पूरी टीम व्यवस्थाओं में जुटी रही।