पाली में शादी समारोह के दौरान लाइट डेकोरेशन का काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में चल रहा है। नीपल में काम के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित किसान केसरी पेट्रोल पंप के पास रहने वाला दीपक (28) पुत्र रामलाल नीपल (देसूरी) में एक शादी समारोह में लाइट डेकोरेशन का काम कर रहा था। रविवार शाम काम के दौरान अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर हादसे के बाद उसे नाडोल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पाली रेफर कर दिया। इसके बाद रात में ही उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। शरीर पर कई जगह झुलसने के निशान करंट लगने से युवक के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जलन के निशान आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।