पाली में आपस में झगड़ रह युवकों को शांत करवाने का प्रयास करना दो युवकों को भारी पड़ गया। गुस्साए युवकों ने उन पर हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। झगड़ा खत्म करवाने पहुंचे थे पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र महाराणा प्रताप सर्किल के पास रविवार देर शाम को कुछ युवक झगड़ रहे थे। ये देख विजय राज पुत्र कन्हैयालाल और सन्नी पुत्र प्रतापराम ने वहां जाकर झगड़ा खत्म करवाने का प्रयास किया। इस दौरान झगड़ा कर रहे एक पक्ष के लोगों ने इन पर ही हमला कर दिया। इस हमले में चाकू लगने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें रविवार रात को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन और परिचित पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। और उनका हाल पूछा। झगड़ा करने वाले युवक कौन थे इसको लेकर पुलिस घायलों से बयान लेकर जांच में जुटी है।