डीडवाना की ग्राम पंचायत पालोट में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता संवाद और मतदान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम रिटर्निंग अधिकारी और डीडवाना के उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव के निर्देशन में हुआ। सहायक विकास अधिकारी माणकचंद, वरिष्ठ सहायक गणेशाराम, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) मोहनराम चाहर और एलडीसी हुशियार सिंह ने ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया। 18 से 20 साल के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ और ‘कोई मतदाता नहीं छूटे’ संदेशों के जरिए हर वोट का महत्व बताया गया। ग्रामीणों को वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी दी गई। महिलाओं की मतदान में पूरी भागीदारी की अपील की गई। लोगों को निष्पक्ष, निर्भीक और अनिवार्य मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई गई।