नागौर जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार शाम 6 बजे मतदान पूरा हुआ। जिले की रियाबड़ी, मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड-गोटन, भेरूंदा, डेगाना और मुंडवा (आंशिक) पंचायत समितियों की 152 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1496 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। फाइनल मतदान प्रतिशत के अनुसार मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 86.32 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि मूंडवा की एक ग्राम पंचायत में सबसे कम 74.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान मेड़ता सिटी पंचायत समिति की बायड़ ग्राम पंचायत के लूनीयास गांव में 1,558 मतदाताओं ने सरपंच चुनाव का बहिष्कार किया। ग्रामीण अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले वे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। वहीं, मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की दधवाड़ा ग्राम पंचायत में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। रियाबड़ी पंचायत समिति के जड़ाऊ गांव में महिला मतदाता भंवरी देवी वोट नहीं डाल सकीं। बताया गया कि SIR प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज जमा नहीं करवाने और मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण उनका नाम विलोपन सूची में शामिल हो गया था। बुजुर्ग को गोद में उठाकर लाए परिजन रियाबड़ी के बीजथल गांव में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर नहीं होने से परिजनों को उन्हें गोद में उठाकर लाना पड़ा। वहीं, बिजाथल मतदान केंद्र पर सरपंच पद के दोनों प्रत्याशियों के वालंटियर के बीच कहासुनी हो गई। मतदान का अब तक का प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…