पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद के 33 वार्डों से जिला परिषद सदस्य के लिए 151 नामांकन पत्र जमा हुए। इसी तरह जिले की 5 पंचायत समितियां बगड़ी नगर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, सोजत और सुमेरपुर में पंचायत समिति सदस्य के लिए 279 उम्मीदवारों ने 329 नामांकन पत्र जमा करवाए। चुनावी मैदान में अब जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 151 प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य बनने के लिए 329 प्रत्याशी है। 15 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। हालांकि बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशियों के विड्रॉल करवाने के बाद ही सही तस्वीर साफ हो पाएगी। पढ़िए- भाजपा और कांग्रेस से कौन-कौन मैदान में