अजमेर के अलग-अलग इलाकों में सीवरेज, खाली प्लॉट और बिजली की लाइनों से जुड़ी समस्याओं के कारण लोग परेशान हैं। कहीं सफाई के चार दिन बाद ही सीवर टैंक फिर से चोक हो गया तो कहीं टूटे चैंबर का ढक्कन और घर के पास से गुजरती बिजली की लाइन हादसे का खतरा बनी हुई है। वहीं, पंचोली चौराहे के पास खाली प्लॉट में उगे पेड़-पौधों की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... अजय नगर: उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर' शहर के अजय नगर एरिया से प्रकाश भगतानी ने अस्पताल में मिलने वाली इलाज की सुविधा संबंधी शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि जे.एल.एन. अस्पताल में कुछ दिन पहले भाई की पित्त की थैली का ऑपरेशन करवाया गया था। ऑपरेशन करने वाले डॉ. बुनकर ने इसके बदले में ढाई हजार रुपए लिए हैं जबकि ये सरकारी अस्पताल है जहां इलाज की सुविधा निशुल्क है। समस्या सामने आने पर उप–अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि एमएए (मा) योजना के तहत पात्र रोगियों का निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व किसी प्रकार की अनधिकृत फीस नहीं ली जाती है। योजना के अंतर्गत स्वीकृत पैकेज के अनुसार दवाएं और इलाज निशुल्क है। पंचोली चौराहे पर खाली प्लॉट की सफाई की समस्या हुई दूर पंचोली चौराहे से पंकज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र के खाली प्लॉट में पेड़-पौधे उग आए हैं। इससे मच्छर पनप रहे थे और आसपास रहने वाले लोगों को जानवरों का भी डर बना रहता था। समस्या सामने आने के बाद खाली प्लॉट की सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... डिग्गी बाजार में सफाई के चार दिन बाद फिर चोक हुआ सीवर टैंक डिग्गी बाजार से राजेश खुशलानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर टैंक चार दिन पहले साफ करवाया गया था, लेकिन इसके बाद भी वह दोबारा चोक हो गया। इससे सीवरेज की समस्या बनी हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। सुभाष नगर रोड की गली नंबर 4 के खाली प्लॉट में उगे पेड़-पौधे सुभाष नगर रोड, गली नंबर 4 से विनोद भारद्वाज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र के खाली प्लॉट में पेड़-पौधे उग आए हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण प्लॉट में झाड़ियां बढ़ रही हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने प्लॉट की सफाई करवाने की मांग की है। सिसोदिया कॉलोनी में टूटा सीवर चैंबर का ढक्कन हरिभाऊ उपाध्याय नगर की सिसोदिया कॉलोनी से वीपी भट्ट ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ है और सड़क से करीब पांच इंच नीचे धंस गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने चैंबर की मरम्मत करवाकर ढक्कन ठीक करवाने की मांग की है। पायलट नगर में घर से सटकर गुजर रही बिजली की लाइन पंचशील कॉलोनी के पायलट नगर से सौरभ जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके मकान के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है। यह लाइन घर को छू रही है, जिससे किसी हादसे का डर बना हुआ है। लोगों ने बिजली की लाइन को सुरक्षित करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:3 महीने से टूटे ओपन जिम उपकरण, 2 महीने से सीवरेज जाम, घरों में आ रही गंदगी 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं