टोंक के पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने अपने निजी कोष से चलित प्याऊ सेवा की शुरुआत की है। जैन ने बताया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की प्रेरणा से सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए यह पहल की है। इसकी शुरुआत आचार्य पंडित राजकुमार शर्मा एवं पंडित पवन सागरजी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बेनी प्रसाद जैन, विनायक जैन, गणपत पहाड़िया, गुड्डू खंडेलवाल, रामबाबू गुप्ता कैलाश सैनी, प्रदीप जैन, ब्रजराज शर्मा, हरिओम शर्मा, भगवान जी शर्मा, बाबूलाल जांगिड़, महेंद्र बंसल, विष्णु साहू, सोनू बरवास आशीष पंचोली, दानवेंद्र सेन, कमलेश कुमावत, गोपाल कुमावत, राकेश प्रजापत, कन्हैया प्रजापत, दिनेश , विनोद जी मास्टर, विकार खान, नावेद जी, धन्ना गुर्जर, मुकेश सोनी, राजू , राहुल नायक शंकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।