टोडारायसिंह की आबादी के बीच पैंथर के आने और लोगों पर हमले की घटनाओं के बाद आमजन में भय का माहौल है। पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण बैरवा, गफूर, नारायण लाल, शाहजेब, सांवरा, मनोज, गणेश आदि ने कलक्टर के नाम उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर घायल व्यक्तियों को समुचित उपचार व नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया गया कि पैंथर के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं, इस कारण क्षेत्रवासियों में दहशत है और लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग करते हुए वन विभाग की टीम के जरिए उक्त हिंसक जानवर सुरक्षित स्थान पर भेजकर, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने की भी मांग उठाई गई।